|
|
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
|
|
|
|
|
मेरठ: हिंदू लड़कियों को अगवा कर आफताब करता था दुष्कर्म, फिर धर्मांतरण करा कर बेच देता |
19 जनवरी 2021 17:50
|
मेरठ। हिंदू लड़कियों को अगवा करके बंधक बनाने और फिर उनका धर्मांतरण करने वाले एक आरोपी आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी एक समुदाय के लोगों को लड़की सप्लाई करता था। अपहरण के बाद लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात भी होती थी। पुलिस के अनुसार बस्ती जिले की दो लड़कियों (15 व 22 उम्र) को बलरामपुर जिले निवासी आफताब अगवा कर ले आया। दोनों लड़कियों को आरोपी ने मवाना कस्बे में किराए का मकान लेकर बंधक बनाकर रखा हुआ था। बताया गया है कि आफताब ने दोनों लड़कियों का धर्मांतरण कराया और अब उनको एक समुदाय के युवकों को बेचने की फिराक में था। मेरठ से पहले आरोपी ने दोनों लड़कियों को मथुरा में भी बंधक बनाकर रखा है। आरोप कि आफताब ने इन लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात की है। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया और आरोपी आफताब दबोच लिया।
आरोपी आफताब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू लड़कियों को अगवा करता था और फिर उनका धर्मांतरण करा कर बेच देता था। पुलिस ने लड़कियों की जानकारी संबंधित जनपद बस्ती से जुटाई है। जहां पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। मेरठ पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर दोनों लड़कियों को बरामद करने के बाद बस्ती की पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि दोनों लड़कियों के अपहरण का मुकदमा बस्ती में लिखा हुआ है। एसएसपी मेरठ में एसपी बस्ती से फोन पर बातचीत की और आरोपी को उनको देने की बात कही। आरोपी आफताब पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। धर्मांतरण के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज की बात कही गई। देर रात इसको लेकर मंथन चलता रहा।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया की लड़कियों को अगवा कर धर्मांतरण कराने वाला आरोपी आफताब गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण बात बताई है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
#Mau_LatestNews #Chandauli_LatestNews #SonebhadraNews #Mirjapur_LatestNews #Latest_news _of _Varanasi_in_hindi #varanasi_top_news_in_hindi #Breaking_News_varanasi_in_hindi #varanasi_latest_news_in_hindi #Delhi_latest_news #Congress_latest_news #BJP_latest_news_in #PM_Modi_latest_news_in_hindi #Modi #CM_Yogi_latest_news_in_hindi #Yogi #Jdu_latest_news_in_hindi #RJD #Mumbai #lacknow news_in_hindi #Mahatma_gandhi #Sonia Gandhi_news_in_hindi #Rahul_gandhi_latest_news_in_hindi #latest Politics_news_in_hindi #latest_Crime_news_in_hindi #Entertainment #Sports_news #Bollywood _news_in_hindi #samachar_in_hindi #khabar #Rajaniti #apradh #rajnniti #वाराणसीताजाखबर #खबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #लेटेस्ट #सुर्खियां #राजनीति #अपराध #काशी #बनारस #नईदिल्ली#समाचार #टुडे #टॉप #today_news_in_hindi #Top_news_in_hindi #UP #Uttar_Pradesh #उत्तरप्रदेश#hindi #हिंदी #इंडिया #India_news_in_hindi #यूपी
|
|
|
|
|