|
|
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
|
|
|
|
|
वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर निशाना साधाते हुए कही ये बड़ी बात |
28 फरवरी 2021 19:25
|
वाराणसी(जनवार्ता)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि अगले 25 साल तक यूपी में अखिलेश की सरकार नहीं बनने वाली है। अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के दर्शन को दिखावा बताया। कहा कि मुझे किसी के दर्शन पर आपत्ति नहीं है। जनता सब देख रही है। वह पूछ रही है कि आखिर अब जाकर इन लोगों को मंदिरों की याद आई है। मंदिर में दर्शन का दिखावा करने की जगह दिल से भगवान का सम्मान करें। बंगाल चुनाव के सवाल पर कहा कि दो मई, दीदी गई।
उप मुख्यमंत्री ने शनिवार की देर शाम संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन स्थित मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान वहां डेरा सच खंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत के चरणों में शीश नवाए। यही नहीं वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके अलावा संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। उन्होंने हनुमान जी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश के घर गए। वहां पर शोक संवेदना प्रकट की। दुकान पर पी चाय नदेसर मिंट हाउस स्थित राजेश पाल की चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी।
उप मुख्यमंत्री ने संगठन के लोगों से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने का भी मंत्र दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अगले दिन रविवार को कुछ बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी रहेंगे।
#Mau_LatestNews #Chandauli_LatestNews #SonebhadraNews #Mirjapur_LatestNews #Latest_news _of _Varanasi_in_hindi #varanasi_top_news_in_hindi #Breaking_News_varanasi_in_hindi #varanasi_latest_news_in_hindi #Delhi_latest_news #Congress_latest_news #BJP_latest_news_in #PM_Modi_latest_news_in_hindi #Modi #CM_Yogi_latest_news_in_hindi #Yogi #Jdu_latest_news_in_hindi #RJD #Mumbai #lacknow news_in_hindi #Mahatma_gandhi #Sonia Gandhi_news_in_hindi #Rahul_gandhi_latest_news_in_hindi #latest Politics_news_in_hindi #latest_Crime_news_in_hindi #Entertainment #Sports_news #Bollywood _news_in_hindi #samachar_in_hindi #khabar #Rajaniti #apradh #rajnniti #वाराणसीताजाखबर #खबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #लेटेस्ट #सुर्खियां #राजनीति #अपराध #काशी #बनारस #नईदिल्ली#समाचार #टुडे #टॉप #today_news_in_hindi #Top_news_in_hindi #UP #Uttar_Pradesh #उत्तरप्रदेश#hindi #हिंदी #इंडिया #India_news_in_hindi #यूपी
|
|
|
|
|