|
संयुक्त अरब अमीरात से भारत के बीच इस तारीख से शुरू होंगी उड़ानें, बुक करें टिकट |
18 जुलाई 2020 18:07
|
संयुक्त अरब अमीरात। दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन 'वन्दे भारत मिशन' का चौथा चरण चल रहा है। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया ने यूएई और भारत के बीच संचालित होने वाली उड़ानों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।
ये उड़ाने 20 जुलाई से 28 जुलाई तक भारत-UAE के बीच संचालित होंगी। इन सभी उड़ानों का संचालन UAE के शारजाह से भारत के कुछ शहरों के बीच किया जायेगा। फ्लाइट्स की डिटेल कुछ इस तरह से है - दिल्ली - शारजाह - दिल्ली-20-07-2020 बेंगलुरु-शारजाह - बेंगलुरु-21-072020 चेन्नई - शारजाह -चेन्नई -22-07-2020 हैदराबाद - शारजाह - हैदराबाद-23-07-2020 दिल्ली -शारजाह -लखनऊ -दिल्ली -26-07-2020 दिल्ली - शारजाह -गया -दिल्ली -27-07-2020 दिल्ली - शारजाह - चंडीगढ़ - दिल्ली -28-07-2020 एयर इंडिया ने टिकट के सेल शुरू होने के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा है कि, जो भारतीय नागरिक, भारतीय दूतावास से रजिस्ट्रेशन करवाये हुए हैं और यात्रा के सभी शर्तों को पूरा करते हैं वे ऑनलाइन या फिर किसी भी एजेंट के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही एयर इंडिया की वेबसाइट www.airindia.in पर जाकर या फिर 18602331407 पर कॉल कर उड़ानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टिकट की बुकिंग के समय पासपोर्ट की जानकारी और सभी कॉन्टैक्ट की जानकारी देना जरूरी है।
कि अभियान का पहला चरण सात मई से 15 मई तक चला। मिशन के तहत वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक चला। हालांकि सरकार ने इस चरण को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया। तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक चला। चौथा चरण 3 जुलाई से शुरू हो चुका है जो कि अभी जारी है। भारत मिशन के अंतर्गत चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एअर इंडिया और निजी विमानन कंपनियां दोनों शामिल हैं। वंदे भारत मिशन के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है।
|
|
|
|
|