बेटी की शादी में शंख बजाती दिखी स्मृति ईरानी

बेटी की शादी में शंख बजाती दिखी स्मृति ईरानी
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली | ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी कल यानी 9 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। शनेल ने अर्जुन भल्ला संग सात फेरे लिए हैं। दोनों ने नागौर के खींवसर फोर्ट में शादी की है, जो काफी चर्चा में रही। वहीं, अब शादी के बाद सोशल मीडिया पर शनेल और अर्जुन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा स्मृति ईरानी की तस्वीरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत दिखीं शनेल
स्मृति ईरानी की बेटी शनेल की शादी बेहद ही शाही अंदाज में हुई। शादी में शनेल दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत नजर आ रही ​थीं। शनेल ने लाल रंग का हैवी वर्क वाला शादी का जोड़ा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कलीरे और लाल चूंड़ा पहना, जो उनपर काफी जच रहा था। तो वहीं, उनके पति अर्जुन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नजर नहीं आ रहे थे। इसके साथ अर्जुन ने रेड पर्ल नेकपीस कैरी किया था और लाल रंग का साफा पहना था। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।

बेटी की शादी में स्मृति ईरानी ने बजाया शंख
स्मृति ईरानी अपनी बेटी शनेल की शादी में काफी खुश नजर आईं। विवाह समारोह के दौरान स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। यही नहीं, स्मृति और परिवार के लोगों के साथ डांस भी किया। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि स्मृति ईरानी ने दामाद का जोरदार स्वागत किया। फोर्ट में जमकर इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। साथ ही ढेर सारी विंटेज कारें भी इस शादी की शान को बढ़ाते नजर आए।

इसे भी पढ़े   वाराणसी का बदला मौसम, गिरा पारा0

ख़बर को शेयर करे

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *